ट्रॉमा सेंटर के नाम पर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में हो रहा है खानापूर्ति

साहिबगंज : जिला के राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में सूत्रों से मिली जानकारी जहां एक ओर सरकार ट्रामा सेंटर के लिए पूरी तरह से तैयार है जहां हमारे राजमहल विधायक एम टी राजा सदन तक ट्रॉमा सेंटर के लिए अपनी बात रख चुके हैं वही ट्रॉमा सेंटर के नाम पर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में एक सनसनीखेज और दिलचस्प मामला सामने आया है।

अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक उदय टुडू के यहां एक रूम को ही ट्रॉमा सेंटर में तब्दील कर दिया है और डीएमएफटी के एक डॉक्टर कुमार सौरभ को उसका नोडल ऑफिसर भी नियुक्त कर दिया है।

देखने बाली बात यह है कि इस तथा कथित ट्रॉमा सेंटर में ना तो एक ग्लूकामीटर और ना ही ई सी जी मशीन और ना हीआईसीयू बेड की सुविधा उपलब्ध उपलब्ध कराई गई है; जबकि पूरे अस्पताल में बड़े-बड़े अक्षरों में ट्रॉमा सेंटर जाने का रास्ता को पोस्टर लगाकर जनता को प्रदर्शित किया गया है। यह एक तरह से पब्लिक को गुमराह करने का अच्छा खेल चल रहा है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि हमारे राजमहल विधायक कब तक कर्मठ सिविल सर्जन इस पर कब ध्यान देते हैं और एक सही ट्रॉमा सेंटर राजमहल को कब तक मिल पाता है ?

Nominate your TRUE POLICE PERSONEL
Ad 2
Translate »