बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो घटनाएं, पुलिस ने किया खंडन

बोकारो : जिले के चास थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर व्यक्तियों को पकड़कर मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित थाना लाकर सत्यापन किया और बच्चा चोरी की बात को निराधार बताया।

पहली घटना दिनांक 12 फरवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे की है। सूचना मिली कि जोधाडीह मोड़ स्थित नीलम अस्पताल के सामने कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बच्चा चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़कर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित थाना लाया गया। पूछताछ में उसकी पहचान नागेश्वर कुमार डोम (पिता स्व. जयराम डोम) के रूप में हुई, जो सियालजोरी थाना क्षेत्र के बाटबिनोर गांव का स्थायी निवासी है और वर्तमान में बेंदीडांड (चास) में रहकर मजदूरी करता है। जांच में स्पष्ट हुआ कि वह बच्चा चोर नहीं है।

दूसरी घटना 13 फरवरी 2026 को बंशीडीह मोहल्ला की है, जहां सूचना मिली कि बोलेरो वाहन से आए कथित बच्चा चोरों को लोगों ने पकड़ रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच व्यक्तियों को सुरक्षित थाना लाया। सत्यापन में उनकी पहचान शिवचरण नाथ (68), नारायण नाथ (28), दयानंद (50), सुनील (24) और अमित नाथ (32) के रूप में हुई। सभी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं और घूम-घूमकर भीख मांगने का कार्य करते हैं। ये सभी चास-बोकारो क्षेत्र में भीक्षाटन के लिए आए थे। जांच में बच्चा चोरी की बात पूरी तरह गलत पाई गई।

Nominate your TRUE POLICE PERSONEL
Ad 2
Translate »