समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश

साहिबगंज : जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कर हैंडओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभुकों को समय पर सेवाओं का लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नियुक्ति से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बिना बाधा के सुचारु रूप से किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

समीक्षा बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर ऐप, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्यादान योजना सहित आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता बनाए रखने और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, महिला पर्यवेक्षक सहित समाज कल्याण विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Nominate your TRUE POLICE PERSONEL
Ad 2
Translate »