बालीडीह में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बोकारो: तुपकाडीह मानगो स्थित जमीन पर बने कमरे और कुएं से मोटर पंप, पाइप, तार, गेट व अन्य सामान की चोरी मामले में बालीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 12 फरवरी 2026 को दीपक पासवान, पिता राजू पासवान, निवासी मानगो तुपकाडीह, थाना बालीडीह ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की सूचना दी थी। आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना कांड संख्या 43/26, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान रोहित कुमार, कपिल केवट और लक्ष्मण केवट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी गए सामान में एक कुदाल, एक गैता, एक सबल, एक गमला और दो बंडल पाइप बरामद किए हैं।

छापेमारी दल में आनंद आजाद, पुषण पाहन, जितेंद्र कुमार सिंह, संजय बैठा और पुरन रजवार शामिल थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Nominate your TRUE POLICE PERSONEL
Ad 2
Translate »