बेरमो में यातायात नियमों के पालन को लेकर SP का विशेष अभियान

बोकारो, 13 फरवरी 2026: बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना था।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और निर्धारित गति सीमा के पालन के प्रति जागरूक किया गया। कई वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म को मौके पर ही हटवाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Nominate your TRUE POLICE PERSONEL
Ad 2
Translate »